153 Views
Massive fire broke out in a multi-storey building in Hyderabad

हैदराबाद की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग

हैदराबाद, २० जनवरी। सिकंदराबाद में गुरुवार को एक बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर में भीषण आग लग गई, जो आसपास की दो इमारतों में फैल गई। दमकल की छह गाडिय़ां आग बुझाने में लगी रहीं।
इमारत में धुएं का गुबार छा गया, जिससे बचाव अभियान मुश्किल हो गया। धुएं के कारण दो दमकलकर्मी घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
सिकंदराबाद के रामगोपालपेट इलाके के नल्लागुट्टा में पांच मंजिला इमारत डेक्कन स्पोर्ट्स स्टोर और कुछ अन्य दुकानों में आग लग गई।
पुलिस और दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
आग अगल-बगल की दो इमारतों में फैल गई, जिससे निवासियों में दहशत फैल गई। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास के घरों को खाली कराया।
गोदाम में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
मौके पर पहुंचे राज्य मंत्री टी. श्रीनिवास यादव ने बचाव और राहत कार्य का जायजा लिया।
मंत्री ने कहा कि आवासीय क्षेत्रों के बीच अवैध गोदामों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी क्योंकि वे लोगों के जीवन के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top