186 Views
Singapore Airlines to reintroduce A350 aircraft on Kolkata-Singapore route

सिंगापुर एयरलाइंस कोलकाता-सिंगापुर मार्ग पर ए३५० विमान फिर से उतारेगी

सिंगापुर, १८ जनवरी। सिंगापुर एयरलाइंस (एसआईए) कोलकाता-सिंगापुर सेक्टर के बीच अपने ए३५०-९०० मीडियम हॉल वाइड-बॉडी एयरक्राफ्ट की उड़ान फिर से शुरू करेगी।
कंपनी ने सिंगापुर एयरलाइंस कोलकाता और सिंगापुर के बीच दैनिक उड़ानें संचालित करती रहेगी।
एयरलाइंस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, पहली ए३५० सेवा, एसक्यू ५१६ कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से २६ मार्च को रात ११.५० बजे प्रस्थान करेगी। कंपनी ने बताया कि सप्ताह के बाकी दिनों में कंपनी अपनी बी ७३७.८ नैरो-बॉडी सेवाओं का संचालन करेगी। कोलकाता से वाइड-बॉडी सेवाओं को फिर से शुरू करने पर सिंगापुर की सीट क्षमता में ४१.५ प्रतिशत की वृद्धि होगी और कार्गो क्षमता में २०० प्रतिशत से अधिक की वृद्धि भी होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top