176 Views
rupee breaks 12 paise

रुपया १२ पैसे टूटा

मुंबई, १८ जनवरी। दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में रही मजबूती के कारण शेयर बाजार में तेजी से मिले समर्थन के बावजूद आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया १२ पैसे फिसलकर ८१.७० रुपये प्रति डॉलर पर लुढ़क गया। पिछले दिवस रुपया ८१.५८ रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
रुपया आज २१ पैसे की गिरावट लेकर ८१.७९ रुपये प्रति डॉलर पर खुला। सत्र के दौरान यह ८१.९० रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक टूटा। इस दौरान यह ८१.७० रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर भी चढ़ा। अंत में यह ८१.७० रुपये प्रति डॉलर पर रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top