168 Views
Riteish Deshmukh's Vade becomes second highest grossing Marathi film

रितेश देशमुख की वेड बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म

मुंबई,१८ जनवरी। ३० दिसंबर, २०२२ को रिलीज हुई रितेश देशमुख की मराठी फिल्म वेड तमाम रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बन गई है। फिल्म ने १७ दिनों में भारत में कुल ४७.३३ करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है, वहीं दुनियाभर में कुल ५३ करोड़ रुपये कमाए हैं। २०१६ में आई रोमांटिक ड्रामा मराठी फिल्म सैराट अब भी पहले नंबर पर है, जिसने दुनियाभर में करीब ११० करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
इससे पहले वेड ने महामारी के बाद सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली मराठी फिल्म के रूप में नया रिकॉर्ड बनाया था। इस फिल्म में रितेश और अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी फिर से स्क्रीन साझा करते नजर आ रही है। वेड साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य और समांथा रुथ प्रभु की सुपरहिट फिल्म माजिली का रीमेक है। इस रोमांटिक एक्शन फिल्म में जिया शंकर, रविराज कांडे, अशोक सराफ और शुभंकर तावड़े भी मुख्य भूमिका में हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top