149 Views
Two terrorists killed in encounter with security forces, weapons also recovered

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, हथियार भी बरामद

श्रीनगर, १८ जनवरी। जम्मू कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। जानकारी मिली है कि दोनों आतंकी यहां छिपे हुए थे और उन्होंने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाई थी। एडीजी कश्मीर ने बताया कि दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बडगाम जिला अदालत परिसर के पास एक विशेष इनपुट पर सेना और पुलिस की संयुक्त टीम की तरफ से नाका लगाया गया था। इस दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की गई। आतंकवादियों ने इसकी भनक लगते ही गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी ढेर हो गए हैं। आतंकियों के पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया है। इलाके में तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।
एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि दोनों आतंकियों की पहचान कर ली गई है। इनमें अरबाज मीर और शाहिद शेख शामिल है। दोनों पुलवामा के रहने वाले थे और प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा से जुड़े थे। हाल की मुठभेड़ में दोनों आतंकी फरार हो गए थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top