185 Views
Eight terrorists arrested in Punjab, Anti-Terrorism Department got a big success

पंजाब में आठ आतंकवादी गिरफ्तार, आतंकवाद निरोधक विभाग को मिली बड़ी कामयाबी

इस्लामाबाद, १८ जनवरी। पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में अलग-अलग तलाशी अभियान के दौरान आठ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) ने यह जानकारी दी।
सीटीडी ने एक बयान में कहा कि सीटीडी सक्रिय रूप से एक सुरक्षित पंजाब के अपने लक्ष्य का पीछा कर रहा है और विभाग आतंकवादियों तथा देश विरोधी तत्वों को सलाखों के पीछे भेजने के अपने प्रयासों में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच के लिए आरोपियों को अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।
सरकारी अधिकारियों के मुताबिक पुलिस के प्रांतीय आतंकवाद-रोधी विभाग किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिए देश भर में खुफिया-आधारित अभियान चला रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top