177 Views
Pakistani Prime Minister's offer to India, let us sit on the table and solve issues like Kashmir

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की भारत को पेशकश, आएं हम टेबल पर बैठें और कश्मीर जैसे मुद्दों को करें हल

इस्लामाबाद, १८ जनवरी। पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति बदतर होती जा रही है। महंगाई इतनी बढ़ गई कि आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। वहीं इस आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का भारत को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने भारत और पाकिस्तान के साथ हुए तीन युद्धों का जिक्र किया और कहा कि हमने अपना सबक सीख लिया है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारतीय नेतृत्व को सभी लंबित मुद्दों को हल करने की पेशकश की है क्योंकि पाकिस्तान भारत के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेरा संदेश है कि आइए हम टेबल पर बैठें और कश्मीर जैसे ज्वलंत मुद्दों को हल करने के लिए गंभीर और ईमानदार बातचीत करें।
शहबाज शरीफ ने कहा कि भारत और पाकिस्तान पड़ोसी हैं और उन्हें एक दूसरे के साथ रहना है। यह हमारे ऊपर है कि हम शांति से रहें और प्रगति करें या एक-दूसरे से झगड़ा करें, और समय के साथ संसाधनों को बर्बाद करें। भारत के साथ हमारे तीन युद्ध हुए हैं और इसने लोगों के लिए और अधिक दुख, गरीबी और बेरोजगारी ही आई है। हमने अपना सबक सीख लिया है और हम शांति से रहना चाहते हैं, बशर्ते हम अपनी वास्तविक समस्याओं को हल करने में सक्षम हों।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top