150 Views
Fire breaks out in East York, two people taken to hospital

ईस्ट यॉर्क में लगी आग,  दो लोगों को ले जाया गया अस्पताल 

यार्क, १७ जनवरी। ईस्ट यॉर्क में रात भर लगी आग में दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए है। ब्रॉडव्यू नॉर्थ क्षेत्र में ३९ टॉरेंस एवेन्यू में एक लो-राइज अपार्टमेंट बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। यह क्षेत्र जो ब्रॉडव्यू एवेन्यू के पूर्व में और ओ’कॉनर ड्राइव के दक्षिण में है। इस बारे में पैरामेडिक्स ने कहा कि उन्होंने एक पुरुष मरीज को सेंट माइकल अस्पताल और एक महिला मरीज को माइकल गैरोन अस्पताल पहुंचाया।
टोरंटो पुलिस ने कहा कि कुछ व्यक्तियों को धुएं के कारण साँस लेने में समस्या हुई थी। आग से प्रभावित निवासियों को शरण देने के लिए एक टीटीसी बस को कुछ घंटों के लिए लाया गया था। ज्यादा विवरण की प्रतीक्षा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top