टोरंटो, १७ जनवरी।
ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में बर्फ़ीली बारिश और विंटर स्ट्रोम के कारण स्थानीय स्कूलों की कुछ बसों को रद्द कर दिया गया है जबकि इस समय सभी स्कूल खुले हैं मगर फिर भी कुछ क्षेत्रों में परिवहन रद्द कर दिया गया है।
एनवायरनमेंट कैनेडा के अनुसार, मंगलवार की सुबह बर्फ़ीली बारिश की संभावना है और सतहों पर कुछ मिलीमीटर बर्फ जमने की भी संभावना है।
मंगलवार को रद्द की गई बसें इस प्रकार है –
हाल्टन जिला स्कूल बोर्ड, हाल्टन कैथोलिक जिला स्कूल बोर्ड
केवल जोन ३ में परिवहन रद्द कर दिया गया है। जोन ३स्टील्स एवेन्यू के उत्तर में स्थित क्षेत्र है।
पील जिला स्कूल बोर्ड के रॉबर्ट एफ. हॉल कैथोलिक सेकेंडरी स्कूल जाने वाले रास्ते रद्द कर दिए गए हैं। ज़ोन १-३ में अन्य सभी मार्ग चल रहे हैं।
डफरिन-पील कैथोलिक स्कूल जिला के परिवहन के साथ-साथ सेंट एंड्रयू, सेंट पीटर और सेंट बेनेडिक्ट स्कूलों के लिए परिवहन रद्द कर दिया गया है।
डरहम डिस्ट्रिक्ट स्कूल बोर्ड/डरहम कैथोलिक डिस्ट्रिक्ट स्कूल बोर्ड के सभी जोन की बसें रद्द हैं।



