146 Views
Hrithik went into depression after the film War, the actor himself revealed

फिल्म वॉर के बाद डिप्रेशन में चले गए थे ऋतिक, अभिनेता ने खुद किया खुलासा

मुंबई,१६ जनवरी। ऋतिक रोशन की गिनती बॉलीवुड के बड़े अभिनेताओं में होती हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आजकल जहां एक तरफ उनकी पेशेवर जिंदगी चर्चा में है, वहीं अभिनेत्री सबा कमर के साथ उनके अफेयर की खबरों से भी बॉलीवुड का बाजार गर्म है। हाल ही में ऋतिक ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि फिल्म वॉर की शूटिंग के बाद वह डिप्रेशन की चपेट में आ गए थे।
ऋतिक ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में यह खुलासा किया। उन्होंने बताया, एक्शन थ्रिलर फिल्म वॉर की शूटिंग के दौरान मैं एक बेहद कठिन समय से गुजरा। कहने को तो मैं शूटिंग कर रहा था, लेकिन मेरे लिए यह मरने जैसा था। मैं रोजाना अपनी जिंदगी से जंग लड़ रहा था। उन्होंने कहा, मैं वॉर के लिए कतई तैयार नहीं था और उस चुनौती से लडऩे की तैयारी कर रहा था, जिसके लायक मैं उस वक्त था ही नहीं।
ऋतिक ने कहा, मैं यह फिल्म करने के बाद थक गया था। मुझे तनाव ने बुरी तरह घेर लिया था। आलम यह था कि तीन-चार महीने तक मैं चल-फिर तक नहीं पाया। मेरी ट्रेनिंग भी छूट गई थी। मैं अच्छा महसूस नहीं कर रहा था। उन्होंने कहा, मैं लगभग डिप्रेशन की कगार पर था और खुद को पूरी तरह से खो चुका था। तभी मुझे इस बात का अहसास हुआ कि मुझे अपने जीवन में बदलाव लाने की जरूरत है।
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी वॉर २०१९ में रिलीज हुई थी। फिल्म यशराज बैनर तले बनी थी। फिल्म में ऋतिक के साथ टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर नजर आई थीं। फिल्म में ऋतिक ने फिल्म में भारतीय सेना के जांबाज मेजर रहे कबीर लूथरा का किरदार निभाया था और अपने दमदार अभिनय से फिल्म समीक्षकों से खूब वाहवाही बटोरी थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top