149 Views
Rashmika Mandanna will also be seen in the film Pushpa 2

फिल्म पुष्पा २ में भी दिखेंगी रश्मिका मंदाना

मुंबई,१६ जनवरी। दक्षिण भारतीय अभिनेता अल्लू अर्जुन की पुष्पा २ का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। अब पुष्पा २ को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। पिछले दिनों ऐसी चर्चा चल रही थी कि फिल्म में रश्मिका मंदाना की जगह साई पल्लवी ने ले ली है। हालांकि, सोमवार को अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आस्कमीएनिथिंग सेशन में पुष्पा २ में अपनी उपस्थिति की पुष्टि की।
एक प्रशंसक ने रश्मिका से उनकी अगली फिल्मों के बारे में पूछा था। जिसके जवाब में अभिनेत्री ने अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए अपनी अपकमिंग फिल्मों के नाम बताए हैं, जिसमें एनिमल, मिशन मजनू, वारिसु और पुष्पा २ शामिल हैं। ये सभी फिल्में इसी साल रिलीज होंगी। सुकुमार द्वारा निर्देशित पुष्पा: द राइज १७ दिसंबर, २०२१ को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ३५० करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top