169 Views
Adidas loses trademark case against luxury designer Thom Browne

ट्रेडमार्क की लड़ाई में एडिडास को मिली हार, लग्जरी डिजाइनर थोम ब्राउन के ख़िलाफ़ किया था केस

न्यूयॉर्क, १५ जनवरी। दिग्गज स्पोर्ट्सवियर ब्रांड एडिडास को अमेरिकी लक्जरी फैशन ब्रांड थॉम ब्राउन इंक के खिलाफ ट्रेडमार्क को लेकर चल रहे केस में हार का सामना करना पड़ा है। एडीडेस ने थुम ब्रोन के खिलाफ ट्रेडमार्क उल्लंघन का केस दर्ज किया था जिसमें कंपनी का आरोप था कि थॉम ब्राउन के ब्रांड ट्रेडमार्क में चार स्ट्राइप एडिडास की तीन स्ट्राइप से मिलती हैं। वहीं, कोर्ट में लग्जरी डिज़ाइनर थोम ब्राउन ने कहा कि उसके ब्रांड ट्रेडमार्क में लगा स्ट्राइप एडिडास के ट्रेडमार्क से अलग है। इसके साथ ही ब्राउन ने तर्क दिया कि इन दो ब्रांड ट्रेडमार्क को लेकर कंज्यूमर के बीच भी कोई असमंजसता की संभावना नहीं है।
आपको बता दें कि एडिडास ने थुम ब्रोन के खिलाफ ट्रेडमार्क उल्लंघन को लेकर केस दर्ज करते हुए ७.८ मिलियन डॉलर यानी ६३ करोड़ से अधिक हर्जाने की मांग की थी। हालांकि, स्ट्राइप ट्रेडमार्क को लेकर कोर्ट ने थोम ब्राउन के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसलिए न्यूयॉर्क कोर्ट के फैसले के अनुसार, थॉम ब्राउन को अब हर्जाने के रूप में एडिडास को ६३ करोड़ रुपये नहीं चुकाने होंगे। वहीं, अगर न्यूयॉर्क की कोर्ट यह फैसला एडिडास के पक्ष में आता और थॉम ब्राउन इस केस में ट्रेडमार्क उल्लंघन के लिए दोषी पाया जाता तो उसे एडिडास को हर्जाने की रकम देनी होती।
रिपोर्ट में कहा गया है कि एडिडेस के ब्रांड ट्रेडमार्क में तीन स्ट्राइप नजर आती है। जबकि लग्जरी ब्रांड थॉम ब्राउन के ट्रेडमार्क में चार होरिजेंटल स्ट्राइप दिखती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, थुम ब्रोन की लीगल टीम ने कोर्ट में कहा कि इन दोनों ब्रांड्स ने अलग-अलग सेक्टर में अपनी पकड़ बनाई है। थॉम ब्राउन इंक लग्जरी गारमेंट बनाने का काम करता है और और स्पोर्ट्सवियर कंपनी के डिजाइनों पर ध्यान नहीं देता है। वहीं, फैशन ब्रांड की लीगल टीम ने स्ट्राइप ट्रेडमार्क के मुद्दे पर जोर देते हुए कहा कि यह एक अलग तरह के डिज़ाइन पर आधारित है।
आपको बता दें कि थुम ब्रोन और एडिडेस के बीच ट्रेडमार्क उल्लंघन का यह मामला लगभग १५ साल पुराना है। साल २००७ में जब थॉम ब्राउन ने एक जैकेट पर तीन स्ट्राइप पैटर्न वाले ट्रेडमार्क का इस्तेमाल किया था तो उस समय एडिडास ने इस पर आपत्ति जताई थी। एडिडास ने इस ट्रेडमार्क को खुद के ब्रांड के जैसा दिखने का दावा करते हुए इसका विरोध किया था। जिसके बाद ब्राउन ने इस ट्रेडमार्क को छोडऩे का फैसला करते हुए ट्रेडमार्क के पैटर्न में बदलाव करने का फैसला किया। इसके तहत उसने अपने ब्रांड में चार स्ट्रिाइप वाले ट्रेडमार्क का इस्तेमाल किया।
एडिडास ने कई सालों तक इसका विरोध नहीं किया। हालांकि, जब साल २०१८ थुम ब्रोन लग्जरी फैशन ब्रांड के रूप में उभर कर सामने आया तो स्पोर्ट्सवियर दिग्गज एडिडास ने इसे फिर नोटिस किया। इसके बाद उसने थॉम ब्राउन के खिलाफ ट्रेडमार्क उल्लंघन का केस दर्ज किया। हालांकि इस लंबी लड़ाई में एडिडास को हार का सामना करना पड़ा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top