164 Views
6 injured in shooting near a London church

लंदन के एक चर्च के पास हुई गोलीबारी में ६ लोग घायल

लंदन, १५ जनवरी। लंदन के एक चर्च के पास शनिवार को हुई गोलीबारी में ६ लोग घायल हो गए। लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अनुसार फीनिक्स रोड चर्च में दोपहर के समय हुई गोलीबारी में ६ लोग घायल हो गए। घायलों में से एक सात वर्षीय लड़की भी शामिल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत काफी नाजुक बताई गई है।
जानकारी के अनुसार सभी अंतिम संस्कार में आए थे।प्रारंभिक पुलिस जांच के अनुसार, चर्च के पास एक चलती गाड़ी से गोलियां चलाई गईं, जो बाद में घटनास्थल से भाग गई। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top