नॉर्थ यॉर्क, १४ जनवरी।
ईस्ट यॉर्क के स्कूल में बाथरूम में लड़ाई के दौरान गोली चलने की खबर है। इसके बाद ईस्ट यॉर्क अल्टरनेटिव स्कूल को बंद कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि घटना ईस्ट यॉर्क अल्टरनेटिव सेकेंडरी स्कूल में कॉसबर्न और कॉक्सवेल एवेन्यू के पास दोपहर १ बजे के बाद हुई। लड़ाई में छह लोग शामिल थे, लेकिन अधिकारियों के आने से पहले ही सभी भाग गए। लगभग १३० छात्र ईस्ट यॉर्क अल्टरनेटिव सेकेंडरी स्कूल में पढ़ते हैं, लेकिन उनमें से लगभग ६० ही गुरुवार को उपस्थित थे। यह शूटिंग हाल के महीनों में टोरंटो के स्कूल में होने वाली नवीनतम हिंसक घटना है।
स्कूल के एक आउटरीच कार्यकर्ता ने विवाद में हस्तक्षेप किया और इस दौरान बंदूक से निकली गोली वास्तव में दीवार से टकराकर उनके जूते के अंदर जा गिरी, जिससे उन्हें कुछ चोटें आईं। उन्हें एहतियात के तौर पर अस्पताल ले जाया गया है।
ड्यूटी इंस्पेक्टर जेसन अल्बनीस ने घटनास्थल पर संवाददाताओं से कहा कि हम बहुत भाग्यशाली हैं कि इस घटना में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, लेकिन हर बार ऐसा कुछ होता है, यह पुलिस के लिए बहुत ही चिंताजनक है। यह टोरंटो जिला स्कूल बोर्ड और छात्रों के लिए समान रूप से बहुत ही चिंताजनक है। अल्बनीस ने कहा कि पुलिस का मानना है कि घायल व्यक्ति विवाद में शामिल व्यक्तियों की पहचान जानते हैं। विवाद में उनकी भूमिका की बी जांच हो रही है। शूटिंग में इस्तेमाल की गई बंदूक को बरामद नहीं किया गया है।



