इस्लामाबाद,१४ जनवरी। पाकिस्तान के इलेकट्रानिक मीडिया निगरानी संस्था ने देश में टीवी चैनलों पर भारतीय कंटेंट दिखाने के मामले में केबल ऑपरेटरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। संस्था ने कहा कि पाकिस्तान इलेक्ट्रानिक मीडिया नियामक प्राधिकरण के कर्मचारियों ने चार केबल ऑपरेटरों पर भारतीय चैनलों के साथ-साथ भारतीय केंटेंट प्रसारित करने के लिए छापेमारी की। छापेमारी के दौरान नियामक संस्था ने अवैध उपकरण जब्त किए और नियमों का उल्लंघन करने वालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इन ऑपरेटरों में कराची स्थित मेसर्स शारजाह केबल नेटवर्क, मेसर्स कराची केबल सर्विसेज, मेसर्स न्यू सैटेलाइट कम्यूनिकेशन और मेसर्स स्टार डिजिटल केबल नेटवर्क शामिल है।



