176 Views
US police killed another black man

अमेरिकी पुलिस ने की एक और अश्वेत व्यक्ति की हत्या

वाशिंगटन,१४ जनवरी। अमेरिकी पुलिस ने जॉर्ज फ्लॉयड की तरह एक और अश्वेत व्यक्ति की हत्या कर दी। लॉस एंजेलिस पुलिस एक एक्सीडेंट के बाद अश्वेत कीनन एंडरसन को गिरफ्तार करने पहुंची थी। गिरफ्तारी का विरोध करने पर पुलिस ने उस पर टेजर गन से हमला कर दिया। इसके थोड़ी देर बाद उसे हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई।
कीनन एंडरसन ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ अभियान चलाने वालीं पैट्रिस कलर्स के चचेरे भाई थे। पैट्रिस ने कहा- पुलिस ने मेरे भाई की हत्या की है। वो मदद मांग रहा था लेकिन उसे मदद नहीं मिली।
पुलिस ने पहले तो कीनन को घेरकर जमीन पर गिराया और फिर कोहनी से ३० सेकेंड उसकी गर्दन दबाए रखी। इसके बाद उसे टेजर गन से करेंट लगाया गया जिसके बाद वो बेहोश हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां ४.५ घंटे बाद उसे हार्ट अटैक आ गया।
ये मामला ३ जनवरी का बताया जा रहा है। अब इस घटना का वीडियो सामने आया है। पुलिसकर्मी के बॉडी-कैमरे के फुटेज में कीनन को ‘पुलिस मेरे साथ जॉर्ज फ्लॉयड जैसा बर्ताव कर रही है’ कहते सुना गया।
लॉस एंजेलिस के पुलिस चीफ मिशेल मूर ने कहा- कीनन सड़क पर किसी को टक्कर मारकर भागने की कोशिश कर रहे थे। जब पुलिस ने उन्हें पकड़ा तो वे चिल्लाने लगे। पुलिस ने उन्हें कई बार शांत होने और गिरफ्तारी का विरोध नहीं करने के लिए कहा। कीनन के नहीं मानने के बाद ही टेजर गन चलाई गई। इसके बाद ही उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top