टोरंटो, १२ जनवरी।
ट्रैफिक एनालिटिक्स कंपनी द्वारा जारी एक नई रिपोर्ट के अनुसार, टोरंटो ट्रैफिक के मामले में दुनिया के सबसे खराब शहरों में से एक है। आईएनआरआईएक्स ( INRIX) द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट की मानें तो २०२२ में ग्रेटर टोरंटो एरिया की सड़कों और राजमार्गों पर यात्रियों को औसतन ११८ घंटे का नुकसान हुआ और इसीलिए टोरंटो को दुनिया में सातवें और कैनेडा के सबसे खराब ट्रैफिक वाले शहर के रूप में नामांकित किया गया। उत्तरी अमेरिका में टोरंटो केवल शिकागो और बोस्टन से पीछे है और तीसरे स्थान पर है। आईएनआरआईएक्स के अनुसार, यातायात के मामले में दुनिया के सबसे खराब शहर क्रमशः लंदन, शिकागो और पेरिस हैं।
इस महीने आईएनआरआईएक्स ( INRIX) द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट में दुनिया भर के विभिन्न शहरों में ट्रैफ़िक पैटर्न की पहचान करने के लिए जीपीएस जांच डेटा पर आधारित है।



