154 Views

भारत में सरकारी बैंकों के निजीकरण से जुड़ी खबरों का खंडन

नयी दिल्ली, ०८ जनवरी। देश में सरकारी स्वामित्व वाले कुछ बैंकों के निजीकरण संबंधी मीडिया के एक हलके में प्रकाशित खबरों का नीति निर्माण से जुड़ी केंद्र सरकार की एक शीर्ष संस्था ने स्पष्ट तौर पर खंडन किया।
नीति आयोग ने दो पंक्ति के एक संक्षिप्त बयान में मीडिया की इस रिपोर्ट को मनगढ़ंत बताया है।
नीति आयोग के बयान में कहा गया है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण से जुड़ी नीति आयोग द्वारा साझा की गई सूची के संबंध में मीडिया में एक मनगढ़ंत संदेश प्रसारित किया जा रहा है। यह सूचित किया जाता है कि नीति आयोग द्वारा ऐसी कोई सूची, जैसा कि उल्लेख किया जा रहा है, किसी भी रूप में साझा नहीं की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top