नई दिल्ली,०२ जून। भारतीय हॉकी टीम ने बुधवार को जापान को हराते हुए एशिया कप हॉकी का कांस्य मेडल अपने नाम कर लिया। इससे पहले ३१ मई को साउथ कोरिया से ड्रॉ खेलकर भारत खिताबी दौड़ से बाहर हो गया था। इस हार के बाद तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेले गए मैच में जापान के ख़िलाफ़ भारत के युवा खिलाड़ियों ने पूरी जान लगा दी और मैच को १-० से अपने पक्ष में कर लिया। भारत के लिए विजयी गोल राजकुमार पाल ने किया।
