174 Views

टोरंटो में मौसम की पहली गर्मी

टोरंटो,३१ मई। टोरंटो में सप्ताह की शुरुआत गर्म और उमस भरी रहेगी।

कनाडा के मौसम विभाग ने “मौसम की पहली गर्मी” के लिए शहर और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक विशेष मौसम विवरण जारी किया है।

मौसम विभाग का कहना है कि  मंगलवार को तापमान ३० डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। विभाग ने विशेष तौर पर सचेत किया है कि लेक़शोर के साथ वाले क्षेत्र ठंडे होंगे।

विभाग ने अपनी चेतावनी में कहा, “जब आप गर्मी के अभ्यस्त नहीं होते हैं तो ये स्थितियां स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा करती हैं।” “हर किसी को गर्मी से खतरा है, खासकर बड़े वयस्कों को; शिशुओं और छोटे बच्चों; और पुरानी बीमारियों वाले लोगों को विशेष सावधानियाँ बरतनी चाहिएं।”

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को गर्मी से राहत मिलेगी क्योंकि जून के पहले दिन ठंडी हवाएं चलने की उम्मीद है।

यह धूप और बादल का मिश्रण होगा और बारिश की ६० प्रतिशत संभावना होगी। उच्चतम तापमान २६ डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top