169 Views

मंकीपॉक्स को लेकर सामने आई डराने वाली बात, हर कोई हैरान

लंदन ,३० मई । मंकीपॉक्स के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मंकीपॉक्स को कभी खत्म नहीं किया जा सकता है। इसके पीछे की मुख्य वजह यह है कि संक्रमण के मामले व्यापक तौर पर सामने आ रहे हैं और पालतू जानवरों से भी यह वायरस फैल रहा है।

मंकीपॉक्स अब यूके और यूरोप में स्थानिक हो सकता है। प्रमुख विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि आमतौर पर अफ्रीका के क्षेत्रों तक सीमित यह वायरस धीरे-धीरे दुनिया भर में फैल सकता है। लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन के एडम कुचास्र्की ने कहा कि कुछ जगहों पर मंकीपॉक्स मामलों को समाप्त नहीं किया जा सकता और यह सबसे बड़ा खतरा है।

इसी खतरे को भांपते हुए यूरोपीय संघ की स्वास्थ्य टीम मंकीपॉक्स से ग्रसित सभी हैम्स्टर, गेरबिल और गिनी सूअरों की हत्या पर विचार कर रही हैं। शुक्रवार को, विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मंकीपॉक्स का वायरस २० से अधिक देशों में फैल गया है। लगभग २०० पुष्टि मामले और १०० से अधिक संदिग्ध मामले दर्ज किए गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top