149 Views

बंगलादेश में सड़क दुर्घटना में ९ लोगों की हुई मौत

ढाका ,३० मई ।  बंगलादेश के बरिशल में बस के सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और १२ से १५ लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस ने आज यहां बताया कि घटना ढाका-बरिशाल राजमार्ग पर वजीरपुर उपजिला के सनुहार इलाके में सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई।

उन्होंने बताया कि पीडि़तों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

उन्होंने बताया कि घायलों को शेर-ए-बांग्ला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वजीरपुर थाना प्रभारी अधिकारी अली अरशद ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यूनीवार्ता को बताया कि जमुना लाइन परीबहन की एक बस चालक के वाहन पर नियंत्रण खो देने पर इलाके में एक पेड़ से टकरा गई थी। इस दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हुई हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top