119 Views

स्कारबोरो में स्कूल के पास बंदूकधारी को पुलिस ने मार गिराया

टोरंटो,२८ मई। अमेरिका और कैनेडा में विवादास्पद गन कल्चर के कारण होने वाली घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं।  अमेरिका के बाद अब कैनेडा में भी स्कूल के पास फायरिंग की घटना हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति स्कूल के पास गन लेकर जा रहा था।  प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने ३ गोलियों की आवाज सुनी। हालांकि सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को मार गिराया। इस घटना के बाद स्कूलों के आसपास कड़ी सुरक्षा तैनात कर दी गई है।

टोरंटो पुलिस के अनुसार  स्कारबोरो के पोर्ट यूनियन क्षेत्र में करीब एक बजे संदिग्ध व्यक्ति को गन ले जाते हुए देखा गया। आशंकित लोगों द्वारा इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि संदिग्ध की उम्र लगभग २० वर्ष थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने तीन गोलियों की आवाज सुनी। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति की हरकतों को देखकर उसे मार गिराया। इसके बाद स्कूल को बंद कर दिया गया।

पुलिस अधिकारी जेम्स रामर ने कहा कि यह एक अलग घटना थी। इस घटना से सार्वजनिक सुरक्षा को किसी तरह का खतरा नहीं है। लेकिन इलाके में कड़ी सुरक्षा के तहत भारी मात्रा में पुलिस तैनात कर दी गई है।

उधर, इस तरह की घटनाओं में लगातार वृद्धि होने से आम नागरिकों में नाराज़गी देखी जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top