125 Views

कर्नाटक में हिन्दू युवक की निर्मम हत्या, मुस्लिम लड़की से इश्क की मिली सज़ा

बेंगलुरु ,२८ मई । कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में २५ वर्षीय हिन्दू युवक की हत्या इसलिए कर दी गई क्योंकि उसने एक मुस्लिम लड़की से इश्क किया और उससे वह शादी करना चाहता था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस घटना के बाद इलाके में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस को अतिरिक्त बल की तैनाती करनी पड़ी।  हत्या के आरोप में लड़की का भाई समेत दो लोग गिरफ्तार हुए हैं। जानकारी के अनुसार, कर्नाटक के वाडी कस्बे के भीमा नगर लेआउट निवासी विजय कांबले को सोमवार रात एक रेलवे पुल के पास हमलवारों ने घेर लिया था। इस दौरैान दोनों के बीच बहस भी हुई। इस बीच झगड़ा शुरू हो गया जिसमें हमलावरों ने विजय को लहुलूहान कर दिया। कुछ समय बाद विजय की मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विजय एक मुस्लिम लड़की से प्यार करता था और शादी करना चाहता था। इस संबंध को लेकर लड़की के घरवाले भी नाराज़ और असहमत थे।

विजय की हत्या के मामले में पुलिस दो लोगों को गिरफ़्तार कर चुकी है। आरोपियों की पहचान लड़की के भाई १९ वर्षीय शहाबुद्दीन और एक अन्य १९ वर्षीय नवाज़ के रूप में हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top