टोरंटो,२७ मई। पील पुलिस ने कहा कि दो हथियारबंद लोगों ने गुरुवार शाम ब्रैम्पटन में एक ड्राइववे से एक एसयूवी चोरी कर ली। कारजैकिंग की यह घटना ब्रामालिया रोड और विलियम्स पार्कवे इलाके में रात साढ़े दस बजे से ठीक पहले हुई।
पुलिस ने बताया कि हथियार के साथ दो व्यक्ति ड्राइववे पर एक व्यक्ति के पास पहुंचे और हथियार दिखाकर उनकी काली होंडा सीआरवी ले गए। चुराए गए वाहन की लाइसेंस प्लेट संख्या सीडीएमजे २३८ है।
पुलिस ने बताया कि कारजैकिंग की इस घटना में कोई भी शारीरिक रूप से घायल नहीं हुआ है।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को उपरोक्त लाइसेंस प्लेट वाला वाहन दिखाई देता है तो तत्काल ९०५-४५३-३३११ पर पुलिस से संपर्क करें।
आपको बता दें कि ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र में हाल ही में कारजैकिंग की श्रृंखला में यह नवीनतम घटना है।
बुधवार की देर शाम और गुरुवार की सुबह के बीच , टोरंटो और डरहम में पुलिस ने छह कारजैकिंग के मामले दर्ज़ किए हैं।



