नागपुर ,२७ मई । नागपुर के एक अस्पताल में चार बच्चे कथित तौर पर खून चढ़ाने के बाद एचआईवी संक्रमित हो गए। इन चारों मरीजों को थैलेसीमिया के इलाज के लिए खून चढ़ाया गया था। जिसके बाद ये संक्रमित पाए गए। इसमें से एक बच्चे की मौत हो गई है। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने उच्च स्तरीय जांच बैठा दी है।
स्वास्थ्य विभाग के सहायक उप निदेशक डॉ आर के धाकाटे ने कहा, चार बच्चे एचआईवी से संक्रमित हुए हैं, जिनमें से एक बच्चे की मौत हो गई है। हम सभी जानकारी एकत्र करेंगे और उच्च स्तरीय जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।



