140 Views

सुरक्षा परिषद में उत्तर कोरिया पर और कड़े प्रतिबंधों को लेकर मतदान

संयुक्त राष्ट्र ,२७ मई । संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इस वर्ष प्योंगयांग के कई मिसाइल प्रक्षेपणों के मद्देनजर उत्तर कोरिया पर प्रतिबंधों को और कड़ा करने के लिए मतदान किया गया। इस प्रस्ताव का मसौदा अमेरिका ने तैयार किया है।
उत्तर कोरिया ने कल प्योंगयांग के सुनन क्षेत्र से जापान सागर की ओर तीन बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया। एजेन्सी द्वारा हासिल की गयी मसौदे की प्रति के अनुसार इस प्रस्ताव में उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार या बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में भूमिका निभाने वाले जहाजों पर प्रतिबंधों को और कड़ा किया जायेगा।
इस तरह के उपायों से उत्तर कोरिया पर खनिज ईंधन, खनिज तेल और उनके आसवन के अन्य उत्पादों के साथ-साथ बिटुमिनस पदार्थों, खनिज मोम और घडिय़ों के निर्यात पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा। इसी तरह यह प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सभी सदस्यों को भी इन उत्पादों के आयात करने से प्रतिबंधित करेगा।
इस प्रस्ताव के तहत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों पर भी उत्तर कोरिया को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से तंबाकू या तंबाकू निर्मित अन्य सामानों को भेजने से प्रतिबंध लगा दिया जायेगा। इसी तरह इस प्रस्ताव के अनुसार सुरक्षा परिषद के सदस्य देश उत्तर कोरिया से प्रौद्योगिकी से संबंधित सेवाएं प्राप्त नहीं करेंगे। इसके अतिरिक्त सदस्य देश सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के अनुसार निषिद्ध वस्तुओं को जब्त करने और उन्हें निबटाने के लिए अधिकृत होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top