163 Views

पहले ही दिन ख़राब हुई इलेक्ट्रिक बस, अब अधिकारियों को सप्ताह में १ दिन करना होगा बस में सफर

नई दिल्ली ,२६ मई । दिल्ली सरकार ने दिल्ली की सड़कों पर १५२ नई एवं आधुनिक इलेक्ट्रिक बसे उतारी हैं। इनमें से १५० बसें दिल्ली की सड़कों पर आईं लेकिन कुछ ही घंटे बाद एक बार ख़राब हो गई। दिल्ली परिवहन निगम के मुताबिक बस को सही करने में दो घंटे का समय लगा, जिसके बाद अब वह अपने रूट पर सामान्य रूप से चल रही है। इस बीच बुधवार को दिल्ली सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि डीटीसी के ए और बी क्लास के अधिकारियों को सप्ताह में कम से कम एक दिन सार्वजनिक बसों में सफर करना अनिवार्य होगा। दिल्ली के परिवहन विभाग की तरफ से बुधवार को जारी किए गए परिपत्र में कहा गया है कि सफर करने के दौरान अधिकारियों को अपना फीडबैक भी देना है।
दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत का कहना है कि हम सार्वजनिक परिवहन सिस्टम ज्यादा से ज्यादा सुधार करना चाहते हैं, ताकि दिल्ली वासियों को आरामदायक और सुगम सफर का लाभ मिल सके। इसके लिए हमारे अधिकारी विश्व स्तरीय सार्वजनिक परिवहन बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए बहुत उत्साहित और प्रतिबद्ध हैं। इसमें दिल्ली की जनता की भागीदारी भी बहुत अहम है। परिवहन और डीटीसी के अधिकारी अक्सर हमारी सार्वजनिक बसों में यात्रा करते हैं, हम अपनी सेवाओं में सुधार के लिए एक नियमित प्रतिक्रिया स्थापित करने में सक्षम होंगे। मैं अपने दिल्ली के नागरिकों से अपील करता हूं कि वे सार्वजनिक बसों में सफर के दौरान हमारे अधिकारियों से मिलें और उन्हें बताएं कि वे सार्वजनिक परिवहन सिस्टम में क्या बदलाव देखना चाहते हैं। हम आपके सुझावों और मुद्दों का संज्ञान लेकर उसमें बदलाव करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top