175 Views

मिल्टन में एसयूवी से बाइक की टक्कर, बाइक सवार की मौत, दो घायल

टोरंटो, ०९ मई। रविवार दोपहर मिल्टन में एसयूवी से हुई टक्कर के बाद एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई।
हाल्टन रीजनल पुलिस ने कहा कि यह दुर्घटना डेरी रोड और जेम्स स्नो पार्कवे के चौराहे पर दोपहर करीब ३ बजकर १५ मिनट पर हुई।
पुलिस ने कहा कि डेरी रोड पर एक मोटरसाइकिल पूर्व की ओर जा रही थी, जब वह हुंडई टक्सन से टकरा गई। मोटरसाइकिल सवार को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया।
एसयूवी में सवार दो लोगों, एक ७९ वर्षीय महिला और एक ८६ वर्षीय व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया। दोनों मामूली रूप से घायल बताए जाते हैं।
पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में कोई भी जानकारी रखने वाले लोगों से कोलिजन रिकंस्ट्रक्शन यूनिट से ९०५-८२५-४७४७ एक्सटेंशन ५०६५ पर संपर्क करने का आग्रह किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top