नई दिल्ली ,०९ मई । बंगाल की खाड़ी में प्रवेश करने के बाद चक्रवात ‘असानी’ ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसकी वजह से ओडिशा, बंगाल और आंध्र प्रदेश में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी के ऊपर अधिक तीव्र होकर एक भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया है, क्योंकि यह उत्तर आंध्र प्रदेश-ओडिशा तटों की दिशा में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया था। मौसम विभाग ने कहा कि ‘असानी’ तूफान के मंगलवार को उत्तर आंध्र-ओडिशा तटों से पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में पहुंचने पर, उत्तर-पूर्व की ओर मुडऩे और ओडिशा तट से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर बढऩे की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात के आज बंगाल की खाड़ी में १११ किलोमीटर प्रति घंटा की गति से आगे बढऩे की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा तट के पास समुद्र की स्थिति नौ मई को खराब और १० मई को अत्यधिक खराब हो जाएगी।



