153 Views

ऑटो से टकराई लॉरी, ९ की मौत, १७ घायल

नई दिल्ली ,०९ मई । तेलंगाना ते कामारेड्डी जिले के निजामसागर के हसनपल्ली गेट के नजदीक भयानक हादसा हुआ है। जहां एक लॉरी एक ऑटो ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में ९ लोगों की मौत हो गई और १७ से अधिक लोग जख्मी हुए है।
जानकारी के अनुसार ऑटो ट्रॉली में बैठे लोग एक समारोह में भाग लेकर वापिस लौट रहे थे। कामारेड्डी जिले के एसपी श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि लॉरी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।
इस हादसे को लेकर पीएम मोदी ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि हादसे में लोगों की मौत से व्यथित हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना। प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को ५०-५० हज़ार रुपये की सहायता दी जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top