155 Views

रूस ने वी-डे परेड के लिए फाइनल रिहर्सल किया

मॉस्को ,०९ मई । १९४१-४५ के युद्ध में सोवियत की जीत की ७७वीं वर्षगांठ के अवसर पर रूस इस वर्ष भव्य विक्टरी डे का आयोजन करने जा रहा है। इसके लिए फाइनल रिहर्सल कर लिया गया है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच इस बार विक्टरी डे की पूरे विश्व में विशेष चर्चा हो रही है।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ड्रेस रिहर्सल में लगभग ११,००० लोगों, १३१ प्रकार के हथियारों और सैन्य उपकरणों के साथ-साथ ७७ हवाई जहाजों और हेलीकॉप्टरों ने परेड में हिस्सा लिया।
मॉस्को ने इस साल की परेड के लिए २८ अप्रैल और ४ मई को रात के समय दो रिहर्सल किए थे।
रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने पिछले सप्ताह कहा था कि कुल मिलाकर, २८ रूसी शहरों में सोमवार को सैन्य परेड आयोजित की जाएगी, जिसमें लगभग ६५,००० लोग, लगभग २,४०० प्रकार के हथियार और सैन्य उपकरण के साथ-साथ ४६० से अधिक विमान शामिल होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top