133 Views

केंद्र ने पहली बार बिजली संकट को स्वीकारा, १३ पावर प्लांट्स को दिया जरूरत का १० फीसदी कोयला आयात करने का निर्देश

नई दिल्ली ,७ मई। देश में मौजूदा बिजली संकट को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने एक साथ कई तरह की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इसी के तहत केंद्र सरकार ने १३ आयातित कोयला आधारित पावर प्लांट्स कंपनियों को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में ऊर्जा मंत्रालय ने उनकी ज़रूरत का कम से कम १० फ़ीसदी कोयला आयात करने का निर्देश दिया है। मंत्रालय ने अपनी चिट्ठी में साफ़ तौर पर लिखा है कि मौजूदा समय में बिजली की मांग २० फीसदी तक बढ़ी है और घरेलू कोयले की पूर्ति को बढ़ाया भी गया है। लेकिन मौजूदा मांग को पूरा करने के लिए वह पर्याप्त नहीं है। मंत्रालय ने पावर जनरेशन कंपनियों को लिखी चिट्ठी में इस बात की आशंका जताई है कि आने वाले वक्त में हालात बहुत गंभीर हो सकते हैं। ऊर्जा मंत्रालय की तरफ से पहली बार कोयला संकट को लेकर ये चेतावनी जारी की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top