113 Views

फंदे से लटकते मिले भाजपा कार्यकर्ता के घर पहुंचे अमित शाह, सीबीआई जांच की मांग

कोलकाता ७ मई ।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वह भाजपा की युवा शाखा से जुड़े एक कार्यकर्ता की रहस्यमय मौत की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच चाहते हैं, जिसका शव  कोलकाता में कोसीपोर रोड पर एक रेलवे लाइन के पास सुनसान कमरे में लटका मिला था। उन्होंने यह भी कहा कि उनका मंत्रालय शुक्रवार को ही इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगेगा। शाह कूचबिहार जिले के तिनबीघा से कोलकाता लौटे और कोलकाता हवाई अड्डे से सीधे २६ वर्षीय मृतक युवक आर्यन चौरसिया के आवास पर गए और उनके परिवार के सदस्यों से बातचीत की।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के साथ वह उस कमरे में भी गए जहां युवक का शव मिला था। उन्होंने कहा, मैंने मृतक युवक के परिवार के सदस्यों से बात की। उन्होंने शिकायत की है कि उन्हें पीटा भी गया था। भाजपा मामले की स्वतंत्र जांच के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएगी। मुझे लगता है कि मामले में सीबीआई जांच होनी चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top