159 Views

ट्रिस्टन स्टब्स मुंबई टीम में शामिल, चोटिल टाइमल मिल्स की जगह लेंगे

मुम्बई ,६ मई। मुंबई इंडियंस ने टाइमल मिल्स के रिप्लेसमेंट के रूप में दक्षिण अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स को अनुबंधित किया है। मिल्स के टखने में चोट है और वह टाटा आईपीएल के बाकी मुकाबलों से बाहर हो गए हैं।

२१ वर्षीय प्रतिभाशाली ट्रिस्टन स्टब्स मध्यक्रम के बल्लेबाज ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ राष्ट्रीय दक्षिण अफ्रीकी ए टीम के लिए डेब्यू किया। ट्रिस्टन का घरेलू सत्र काफी आशाजनक रहा है और उसने हाल ही में समाप्त हुई टी२० घरेलू लीग में अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ट्रिस्टन ने १७ टी २० मैच खेले हैं और १५७.१४ के स्ट्राइक रेट से तीन अर्धशतकों की मदद से ५०६ रन बनाये हैं। ट्रिस्टन बाकी सीजन के लिए मुम्बई टीम में २० लाख रुपये की कीमत पर शामिल होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top