157 Views

दो युवकों पर हमले के बाद भीलवाड़ा में हुआ तनाव व्याप्त

भीलवाड़ा ,६ मई। राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में दो लोगों पर हमला कर घायल कर देने एवं उनकी मोटरसाइकिल को जला देने के बाद तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस के अनुसार शहर के सांगानेर के करबला रोड पर बीती देर रात करीब दस बजे दो युवकों पर नकाबपोशों ने हमला कर दिया जिसमें वे दोनों घायल हो गए। बाद में इन लोगों ने युवकों की मोटरसाइकिल को आग लगा दी। इससे क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया।

घटना के बाद मौके पर पुलिस और उसके अधिकारी पहुंचे और तनाव के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया।

जिला कलेक्टर आशीष मोदी के अनुसार क्षेत्र में एक जगह बैठे दो युवकों पर कुछ लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। इस मामले में आरोपियों को पकडऩे के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top