169 Views

सौरभ दुबे की जगह सुशांत मिश्रा सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जुड़े

मुंबई ,५ मई। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने टाटा आईपीएल २०२२ के लिए सुशांत मिश्रा को साइन किया है। वह मध्यम तेज गेंदबाज सौरभ दुबे का स्थान लेंगे। चोटिल होने के कारण दुबे बचे हुए टूर्नामेंट से बाहर हो गए। ।
२१ वर्षीय सुशांत मिश्रा रांची के बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज है। वह अभी तक प्रथम श्रेणी में चार मैच खेल कर १३ विकेट लिए हैं। एसआरएच ने उन्हें २० लाख रुपये में अपने खेमे में शामिल किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top