151 Views

भाजपा ने दिल्ली में की धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग

नई दिल्ली, ३ मई। धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर को हटाने का मामला महाराष्ट्र से चलकर अब दिल्ली तक आ पहुंचा है। महाराष्ट्र में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को जहां महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के मुखिया राज ठाकरे उद्धव सरकार पर दबाव बनाए हुए हैं तो वहीं अब दिल्ली में भाजपा ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए जाने की मांग की है।
ताजा राजनीतिक घटनाक्रम में दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पत्र लिखकर धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग की है। यहां पर विशेष ध्यान देने योग्य बात यह है कि आदेश गुप्ता ने धार्मिक स्थलों का ज़िक्र किया है न कि मस्ज़िदों का। वहीं, उनका इशारा मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने को लेकर है, जो कुछ जगहों पर ध्वनि प्रदूषण का पर्याय बन चुके हैं।
आपको बता दें कि दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटवा दिए हैं। शांतिपूर्वक अमल में लाए गए उनके इस फैसले की हर ओर तारीफ हो रही है। भाजपा के तमाम नेता अब यूपी की तर्ज़ पर अन्य राज्यों में भी धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top