140 Views

भारत में एक दिन में कोरोना के ३,१५७ नए मामले दर्ज़

नई दिल्ली ,२ मई। देश में पिछले २४ घंटों में कोरोना संक्रमण के ३,१५७ नये मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि देश में अब तक १ अरब ८९ करोड़ २३ लाख ९८ हजार ३४७ कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले २४ घंटों में कोविड संक्रमण के ३,१५७ नये मरीज़ सामने आये हैं। वहीं इस दौरान २,७२३ लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल ४ करोड़ २५ लाख ३८ हजार ९७६ मरीज कोविड से उबर चुके हैं। वहीं इस बीमारी से २६ और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा ५२३,८६९ हो गया है। इस समय देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की दर ०.०५ प्रतिशत, रिकवरी दर ९८.७४ फीसदी तथा मृत्यु दर १.२२ फीसदी है।
आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के नये मामलों में तेज़ी देखी जा रही है। यहां पर पिछले २४ घंटों के दौरान २८१ सक्रिय मामले मिलने के बाद इनकी संख्या ५,९९१ हो गयी। वहीं १,२०४ लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा १,८५२,३८८ पर पहुंच गया, मृतकों की संख्या २६,१७५ पर स्थिर हैं।
हरियाणा में सक्रिय मामले ३२ घटकर २,५२८ हो गये हैं। इस दौरान ५११ लोगों के स्वस्थ होने से महामारी से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या ९७९,८७२ हो गयी। जबकि मृतकों का आंकड़ा १०,६१९ पर स्थिर है। केरल में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले २० बढ़कर २,८३० हो गए है। इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या २७३ बढ़कर ६,४६९,८३० हो गयी, जबकि मृतकों की संख्या में २१ की बढ़ोतरी होने से यह आंकड़ा ६९०६८ पर पहुंच गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top