134 Views

एमएस धोनी फिर बने चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान, बीच टूर्नामेंट में रवींद्र जडेजा ने छोड़ी कमान

नई दिल्ली ,१ मई । महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर लीग २०२२ के बीच चेन्नई सुपरकिंग्स ने टीम की कमान दोबारा से महेंद्र सिंह धोनी के हाथ दे दी है। टीम को चार बार चैंपियन बना चुके धोनी ने इस सीजन की शुरुआत में कप्तानी छोड़ दी थी।
धोनी द्वारा कप्तानी छोडऩे के बाद फ्रैंचाइजी की ओर से जडेजा को कप्तान नियुक्त किया गया था, लेकिन वह दबाव नहीं झेल पाए, ऐसे में अपनी बैटिंग पर फोकस करने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी से फिर कप्तानी करने का अनुरोध किया है। टीम की भलाई ध्यान में रखते हुए धोनी ने भी इसे मान लिया। अब धोनी बतौर कप्तान सीज़न में पहली बार रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में उतरेगें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top