144 Views

यूक्रेन में फंसे भारतीयों का एअरलिफ्ट अभियान प्रारंभ

नई दिल्ली,23 फरवरी। रूस द्वारा सेना भेजने के ऐलान तथा अमेरिका सहित विभिन्न देशों द्वारा प्रतिबंधों की घोषणा के पश्चात यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालना शुरू कर दिया गया है। मंगलवार सुबह यूक्रेन रवाना की गई एअर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट ने देर रात 11.45 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर 242 भारतीय छात्रों के साथ लैंड किया। इस फ्लाइट ने शाम को यूक्रेन के खार्किव से दिल्ली के लिए वापसी की उड़ान भरी थी।
इस अभियान के लिए 200 यात्रियों की क्षमता वाली एअर इंडिया की फ्लाइट ड्रीमलाइनर बी-787 यूक्रेन भेजी गई थी।
गौरतलब है कि यूक्रेन और उसके सीमावर्ती इलाकों में 20 हजार से ज्यादा भारतीय रहते हैं, जिन्हें वापस लाने सरकार प्रयास कर रही है।
भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि कीव से नई दिल्ली के लिए 6 मार्च तक इसके अलावा चार अन्य उड़ानें भी ऑपरेट की जाएंगी।
आपको बता दें कि रूस ने यूक्रेन के दो प्रांतों को स्वतंत्र देश घोषित कर दिया है। रूस के इस कदम पर भारत ने चिंता जाहिर की है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारतीय प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि यूक्रेन और उसके सीमावर्ती इलाकों में 20 हजार से ज्यादा भारतीय रहते हैं, इनमें छात्र भी शामिल हैं। तिरुमूर्ति ने कहा कि इन भारतीयों की सलामती हमारी प्राथमिकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top