146 Views

उत्तर प्रदेश में थम गया चौथे चरण का चुनाव प्रचार

लखनऊ,21फरवरी। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में चौथे चरण का चुनाव प्रचार आज समाप्त हो गया है। चौथे चरण में 9 जिलों की 60 सीटों पर रोहिलखंड से लेकर तराईबेल्ट और उत्तरप्रदेश के अवध क्षेत्रों के 624 उम्मीदवार मैदान में हैं। चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी को होगा।
गौरतलब है कि इस चरण में लखनऊ और रायबरेली की सीटें भी शामिल है। रायबरेली सीट से कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी आती हैं। आपको बता दें कि 2019 में स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के गांधी परिवार की परंपरागत सीट रही अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में राहुल गांधी की हार हुई थी और कांग्रेस ने अमेठी को खो दिया था। इस बार का उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव कांग्रेस परिवार के लिए बहुत अहम माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यदि कांग्रेस अपने परंपरागत क्षेत्र में एक भी सीट नहीं जीत पाई तो प्रदेश के साथ-साथ उसे देश में भी राजनीतिक पहचान के संकट का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top