टोरंटो, 18 जनवरी। सर्दियों के भीषण तूफान के बाद सोमवार को ओंटारियो के कई हिस्सों में इन-पर्सन लर्निंग की वापसी की योजना विफल हो गई। ओंटारियो में चारों ओर वर्ष ही बर्फ दिखाई दे रही है। भारी बर्फबारी ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है।
कई प्रमुख सड़क मार्ग भीषण बर्फबारी के कारण समस्या का सामना कर रहे हैं। बर्फ की सफाई में कई दिन लगने की उम्मीद है।
ग्रेटर टोरंटो एरिया (जीटीए) के आसपास के कई स्कूलों और स्कूल बोर्डों ने घोषणा की कि वे या तो मंगलवार को कक्षाएं रद्द कर देंगे या छात्रों को ऑनलाइन कक्षाओं में पढ़ने के लिए कहेंगे। टोरंटो, पील, यॉर्क तथा हॉल्टन आदि क्षेत्रों के स्कूलों व स्कूल बोर्डों ने इन पर्सन कक्षाओं को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया है।



