145 Views

क्यूबेक में अनवैक्सीनेटेड लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम

ओटावा,14 जनवरी । क्यूबेक प्रांत द्वारा वैक्सीन ना लेने वाले लोगों को दंडित करने की घोषणा के बाद, प्रांत के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि घोषणा के बाद पहली खुराक के लिए अपॉइंटमेंट्स लेने वालों की संख्या में बढ़ोतरी देखने मिली है।
क्यूबेक के स्वास्थ्य मंत्री क्रिश्चियन दुबे ने ट्वीट किया, यह उत्साहजनक है!, यह दर्शाता है कि पहले टीके की खुराक के लिए अपॉइंटमेंट्स में वृद्धि जारी है। दुबे ने कहा कि पहली कोविड वैक्सीन खुराक के लिए लगभग 7,000 अपॉइंटमेंट्स 11 जनवरी को हुई थीं,जो एक दिन पहले सिर्फ 2,000 अपॉइंटमेंट्स थीं।
क्यूबेक प्रीमियर फ्रेंकोइस लेगौल्ट ने पहले घोषणा की थी कि प्रांत आने वाले हफ्तों में बिना टीकाकरण वाले व्यक्तियों पर एक नया स्वास्थ्य टैक्स लगाएगा।
फ्रांसीसी भाषी प्रांत कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा संक्रामक ओमिक्रॉन वैरिएंट को नियंत्रित करने के लिए संघर्ष कर रहा है और इसपर सरकार का कहना है कि बिना-टीकाकरण वाले लोग उसकी सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली पर बोझ बने हुए है। जबकि क्यूबेक ने अपनी 90 प्रतिशत योग्य आबादी को कोविड वैक्सीन की पहली खुराक दी है, लेगौल्ट ने जोर देकर कहा कि क्यूबेक के बाकी 10 प्रतिशत को दूसरों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए।
अधिकार और चिकित्सा विशेषज्ञों ने बिना टीकाकरण के जुर्माना लगाने के प्रस्ताव पर चिंता जताई है। जबकि कैनेडा के सिविल लिबर्टीज एसोसिएशन ने कहा कि यह कैनेडा के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन कर सकता है, स्वास्थ्य एडवोकेट्स ने इसके व्यापक प्रभावों के बारे में चिंता व्यक्त की है।
टोरंटो में यूनिटी हेल्थ के डॉक्टर और कैनेडियन डॉक्टर्स फॉर मेडिकेयर के पूर्व अध्यक्ष दानियाल रज़ा ने कहा, मैंने कैनेडा में पहले ऐसा कुछ नहीं देखा है। मैं इसके स्थापित होने की मिसाल के बारे में चिंतित हूं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top