157 Views

टोरंटो में बुधवार तड़के हुई गोलीबारी में दो लोग गंभीर रूप से घायल

टोरंटो, 24 नवंबर। बुधवार तड़के टोरंटो के सेंटर फॉर एडिक्शन एंड मेंटल हेल्थ के मैदान के पास हुई गोलीबारी में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जाती है।
टोरंटो पैरामेडिक्स का कहना है कि उन्हें क्वीन स्ट्रीट वेस्ट और डोवरकोर्ट रोड के उत्तर-पश्चिमी कोने में बुधवार तड़के 3:29 बजे कई लोगों के गोलियों से घायल होने की सूचना दी गई थी।
जांच टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद वहां दो लोगों को पाया गया जिनके पैर में गोली लगी थी। घायलों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें अस्पताल के ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
पुलिस ने कोई संदिग्ध जानकारी नहीं दी है। मामले की जांच के लिए क्वीन स्ट्रीट वेस्ट को लिस्गर और ब्रुकफील्ड सड़कों के बीच दोनों दिशाओं में बंद कर दिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top