159 Views

जेएनयू में एबीवीपी और वाम गठबंधन के बीच हुई झड़प

नई दिल्ली ,16 नवंबर। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों और वाम गठबंधन आल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आईसा) एवं स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के बीच झड़प हो गई जिसमें करीब 12 छात्र घायल हो गये और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
छात्रसंघ के सदस्यों ने आरएनएस संवाददाता को बताया कि झड़प में गंभीर रूप से घायल लोगों का नयी दिल्ली स्थित एम्स में इलाज चल रहा है। घटना से संबंधित औपचारिक शिकायत दिल्ली पुलिस में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बीती रात करीब 10 बजे विश्वविद्यालय के छात्र संघ कार्यालय में हुई। दोनों पक्षों के सदस्य एक दूसरे पर हिंसा शुरू करने का आरोप लगा रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top