टोरंटो, 9 नवंबर। स्टैटिसटिक्स कैनेडा का कहना है कि देश में महामारी के दौरान कोविड-19 के कारण 19,000 से अधिक कैनेडियन लोगों ने अपनी जान गंवा दी। रिपोर्ट में घातक कोविड-19 आंकड़ों पर प्रकाश डाला गया है जिनका प्रभाव प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कैनेडियन जीवन पर पड़ा है।
आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2020 और जुलाई 2021 के बीच अपेक्षा के मुकाबले लगभग 19,488 अधिक कैनेडियन लोगों की मृत्यु हुई। यदि महामारी कभी नहीं हुई तो यह 5.2 प्रतिशत अधिक मौतें हैं।
स्टैटिस्टिक्स कैनेडा का कहना है कि उक्त समयावधि के दौरान जहां 25,465 लोग वायरस के सीधे संपर्क में आने के कारण मारे गए, वहीं महामारी ने चिकित्सा प्रक्रियाओं में भी देरी की और मादक द्रव्यों के उपयोग में वृद्धि हुई, जिससे मौतों की संख्या में भी योगदान हो सकता है।
दूसरी तरफ, कुछ लोगों की जान अन्य कारणों से बच गई होगी, जिनमें सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय भी शामिल हैं, जिन्होंने पिछले साल की तरह इन्फ्लूएंजा को फैलने से रोका। हालांकि यह संख्याएं उन सभी मौतों को नहीं दर्शाती हैं जो हुई हैं, क्योंकि कुछ की अभी भी जांच की जा रही है, इसलिए डेटा आत्महत्या सहित कुछ कारणों से होने वाली मौतों की सही संख्या का प्रतिनिधित्व कर सकता है। 2020 के वसंत और शरद ऋतु में सबसे ज्यादा मौतें हुईं।
एजेंसी के अनुसार, जनवरी 2021 के मध्य और जुलाई 2021 के अंत के बीच कोविड-19 के कारण कैनेडा में 6,255 लोगों की जान गई थी।
हालांकि, ओंटारियो, सस्केचेवान, अल्बर्टा और ब्रिटिश कोलंबिया सहित कुछ प्रांत अपवाद थे।
ब्रिटिश कोलंबिया और अल्बर्टा में भी पिछली गर्मियों में आम तौर पर अपेक्षा से अधिक लोगों की मृत्यु हुई है ।
स्टेटिस्टिक्स कैनेडा नवंबर के अंत तक महामारी के परिणामस्वरूप मरने वाले लोगों की संख्या के बारे में अधिक व्यापक और स्पष्ट तस्वीर जारी होने की उम्मीद जताई है।



