128 Views

टोरंटो पुलिस ने जारी की स्कारबोरो में गोली से मरने वाले की पहचान

टोरंटो, 1 नवंबर। टोरंटो पुलिस ने शुक्रवार को स्कारबोरो में गोली से मरने वाले 54 वर्षीय व्यक्ति की पहचान की है।
कैनेडी और एलेस्मेरे सड़कों के क्षेत्र में स्थित एक गैस स्टेशन पर अधिकारियों को सुबह 4:30 बजे गोलियां चलने की जानकारी दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पार्किंग में एक व्यक्ति को गोली से गंभीर रूप से घायल पाया। उसे तत्काल ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शनिवार को पुलिस ने पीड़ित टोरंटो निवासी डगलस डेवलिन की पहचान जारी की।
पुलिस के एक सूत्र ने शुक्रवार को बताया कि पीड़ित को लूटने के दौरान गोली मारी गई थी। सूत्र ने बताया कि गोलीबारी चौराहे के उत्तर-पश्चिम कोने में एक प्लाजा में हुई। पीड़ित सड़क पर ठोकर खाकर पेट्रोल पंप पहुंचा, जहां वह गिर गया। जांचकर्ताओं ने संदिग्ध के जानकारी जारी नहीं की है। पुलिस ने अपील की है कि उपरोक्त घटना से संबंधित किसी भी जानकारी के मिलने पर फोन नंबर 416-808-7400 पर या क्राइम स्टॉपर्स को गुमनाम रूप से 416-222-टिप्स (8477) पर संपर्क कर सकते हैं। गौरतलब है कि डेवलिन शहर की इस साल की 73वीं हत्या है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top