164 Views

एनवायरमेंट कैनेडा ने टोरंटो के लिए जारी की विशेष चेतावनी

टोरंटो, 26 अक्टूबर। एनवायरनमेंट कैनेडा ने टोरंटो के लिए एक विशेष बुलेटिन जारी करते हुए मंगलवार को शहर और ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र के बाकी हिस्सों में बारिश होने का अनुमान जताया है।
एनवायरमेंट कैनेडा ने कहा कि सोमवार को जैसे ही कम दबाव प्रणाली दक्षिणी ओंटारियो से आगे बढ़ना शुरू हो जाएगी, बारिश सुबह से शुरू हो जाएगी।
मौसम एजेंसी का कहना है कि क्षेत्र में सोमवार रात तक 25 से 40 मिमी बारिश हो सकती है।
पर्यावरण कनाडा ने कहा,” बारिश से कम दृश्यता के कारण यात्रा करने में मुश्किलें आ सकती हैं। साथ ही अधिक वर्षा के चलते निचले इलाकों में बाढ़ संभव है।
सोमवार को अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा और बारिश देर शाम तक समाप्त हो सकती है। हालांकि मंगलवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top