154 Views

6 साल की अलीशा ने मनवाया भारतीय मेधा का लोहा

लंदन,9 अक्टूबर। सदियों से भारतीयों की बुद्धिमत्ता का लोहा संपूर्ण विश्व मानता आया है। भारतवंशी अपने देश में ही नहीं विदेशों में भी देशवासियों को गौरवान्वित कर रहे हैं। भारतीय मूल की छह साल की अलीशा गढ़िया ने पर्यावरण मुद्दे पर जागरूकता के लिए ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन का डेली प्वाइंट ऑफ लाइट पुरस्कार जीता है। अलीशा ब्रिटिश पीएम पॉइंट्स ऑफ़ लाइट अवार्ड प्राप्त करने वाली 1,755 वीं व्यक्ति बन गईं है।
आपको बता दें कि ब्रिटेन में इस पुरस्कार को 2014 में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य उन लोगों को सम्मानित करना था जो अपने समुदायों में बदलाव ला रहे हैं।
अलीशा नन्हीं जलवायु कार्यकर्ता है। वह यूनाइटेड किंगडम के एनजीओ कूल अर्थ की मिनी-राजदूत भी है। वह वनों की कटाई को रोकने के लिए वर्षावन समुदायों के साथ काम करती है और व्यवसायों से अधिक टिकाऊ प्रथाओं को विकसित करने का आग्रह करती है। अलीशा ने कूल अर्थ के लिए 3,000 जीबीपी से अधिक राशि जुटाई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top